गुमला, जनवरी 11 -- गुमला, संवाददाता । गुमला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में उपवास सह प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के निर्णय का विरोध जताया। जिला अध्यक्ष तिग्गा ने कहा कि मनरेगा कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना उनका घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि उपवास महात्मा गांधी के आजादी के संघर्ष का सबसे बड़ा हथियार रहा है और आज कांग्रेस उसी हथियार का इस्तेमाल मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कर रही है। मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है, इसे कमजोर करना गरीबों के हक पर हमला है।उन्होंने कहा कि मनरेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.