मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अब्दुल्लापुर लेदा में रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए ज़ेहरा बी ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए जीवनयापन का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका महिला कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा गरीब और मजदूर वर्ग के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। रैली के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना को मजबूत बनाए रखने और मजदूरों को समय पर रोजगार व भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। जे...