महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निचलौल में कांग्रेसियों ने एक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा निचलौल क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली से शुरू होकर कस्बे के तहसील गेट चौराहा, मुख्य तिराहा होते हुए मंडी समिति निचलौल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कांग्रेसी सरकार पर खूब गरजे। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक निवर्तमान प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं कल पूरे देश के श्रमिक संगठनों और मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाओं ने भी पूरे देश में नए मनरेगा कानून के विरोध में बंद रखा था। इसका व्यापक असर देखा गया। सरकार से मांग है कि श्रमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.