हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत जिला एवं शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह किया। इसमें 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज तथा हाउस अरेस्ट के विरोध में नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतारू है। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। कांग्रेस पार्टी अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक योजना का नहीं, बल्कि संविधान और आमजन के अधिकारों की रक्षा का आंदोलन है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, अजय सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, एससी विभाग जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.