बलिया, जनवरी 4 -- बलिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय को मनरेगा बचाओ संग्राम का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। अपने मनोनयन के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार ने ग्रामीण इलाकों के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा लागू किया था। इसमें रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की भी गारंटी थी। हालांकि एनडीए सरकार उसके मूल ढांचा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर सभी को सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर अवध बिहारी चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक, बृजेश सिंह गाट, संतोष गोयल, राजेश सिंह, विनोद सिंह, विशाल चौरसिया, वीरेंद्र कुंवर आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.