मथुरा, फरवरी 9 -- मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा पंचायत स्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में बलदेव ग्राम पंचायत बिरोना में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा में बदलाव कर गरीब किसानों मजदूरों को मिल रहे रोजगार के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है। मनरेगा प्रत्येक ग्रामीण परिवार को काम की कानूनी गारंटी देता है। मोदी सरकार द्वारा इसमें बदलाव करके मजदूरी पाने के अधिकार को छीन लेना चाहती है। मनरेगा के तहत न्यूनतम मजदूरी पर काम मिलता था, जिसमें प्रतिवर्ष बढ़ोतरी का प्रावधान है, लेकिन मोदी सरकार मनमाने ढंग से मजदूरी तय करेगी। फसल कटाई के समय काम की अनुमति नहीं है। मोदी सरकार ने अब काम के कानूनी अधिकार को ही समाप्त कर दि...