देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) को समाप्त करने के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 5 जनवरी से देश में मनरेगा बचाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लोकभवन (राजभवन)तक रैली के रूप में पदयात्रा निकाली जाएगी और राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवघर जिला कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी काफी संख्या में भाग लेंगे। उक्त बात की जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किस प्रकार देश के करोड़ों श्रमिकों के लिए मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा लागू योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.