मधेपुरा, जनवरी 31 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर "विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन" किए जाने पर कड़ा विरोध किया गया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का अपमान है। गांधी जी अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के लिए न केवल देश में, बल्कि पूरी दुनिया में पूजनीय हैं। उनके नाम और विचारों को मिटाने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने कहा कि भाजपा और गोडसेवादी विचारधारा गांधी जी के नाम और उनके इतिहास को इस...