मधुबनी, फरवरी 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष मनरेगा बचाओ कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन कर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नये मनरेगा कानून के प्रस्ताव का विरोध जताया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है। इस योजना से लाखों परिवारों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन का सहारा मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नये कानून में कई खामियां हैं और यह मजदूरों के हितों के खिलाफ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को योजना से हटाने का प्रस्ताव देश की भावना के विपरीत बताया गया। नेताओं ने यह भी कहा कि नये प्रावधानों के तहत राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की बात कही जा रही है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.