इटावा औरैया, फरवरी 15 -- इटावा, संवाददाता। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान का दूसरा चरण शुरु होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस की ओर से 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कही। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस अभियान में जनता को बताया जाएगा कि किस तरह केन्द्र सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़कर राज्य सरकार पर बोझ डाल रही है। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि इस दौरान कांग्रेसी यह बताएंगे कि कैसे मनरेगा कानून में किये जा रहे बदलाव संघीय ढाचे को कमज़ोर करने का प्रयास है। इटावा सहित पूरे प्रदेश से 17 फरवरी को कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ कूंच करेंगे। कांग्रेस केन्द्र की सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से चेताने का प्रयास करेगी। उन्होने कहा कि 20 वर्ष पहले यूपीए की सरकार ने ...