पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने, बजट में कटौती करने और मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। गोकुल कृष्ण आश्रम पूर्णिया में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि 15 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस घेराव के माध्यम से सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि गरीब मजदूर के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके बाद 16 फरवरी से 25 फरवरी तक भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ आंदोलन और रैलियों की शुरुआत की जाएगी जो पंचायत,प्रखंड, अंचल और जिला स्तर तक की जाएगी। इन रैलियों के माध्यम से मजदूर को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। लंबित मजदूरी भुगतान का मुद्दा उठाया जाएगा। काम के दिनों में कटौती ...