बोकारो, नवम्बर 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखण्ड स्थापना के रजत जयंती पर मंगलवार को जिले के चास, चंदनकियारी, जरीडीह, चंद्रपुरा, बेरमो, पेटरवार, गोमिया, कसमार व नावाडीह प्रखंड के सभी पंचायातों में मनरेगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में मनरेगा कर्मियों, ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने झंडे, बैनर और नारों के माध्यम से मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के प्रति जन जागरण का संदेश दिया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार व विकास के अवसरों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा, जेएसएलपीएस (पलाश) न केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.