महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेड़िया में बने मनरेगा पार्क के मामले में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित जांच समिति ने पार्क स्थल का गहन निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने किया, जबकि तकनीकी परीक्षण के लिए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मन्नू चौधरी भी मौजूद रहे। दोपहर करीब एक बजे जांच टीम भेड़िया गांव पहुंची और पार्क में कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन शुरू किया। अधिकारियों ने पार्क की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की वास्तविकता का मौके पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा योजना से संबंधित तीन अलग-अलग स्टीमेट और फाइलें तलब कीं, जिनके तहत करीब 32 लाख रुपये के भुगतान का विवरण दर्ज है। इसके अलाव...