कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार। वरीय संवाददाता केंद्र सरकार के मनरेगा के नाम बदलने के फैसलों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी है। इसी कड़ी में कटिहार में भी जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखकर मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन और केंद्र-राज्य हिस्सेदारी के प्रतिशत में बदलाव के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शहीद चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कदवा की पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान, पर्यवेक्षक अमन कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.