देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। मनरेगा योजना से सड़क निर्माण में धांधली करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। टीएसी ग्राम्य विकास की जांच में अनियमितता मिली थी। तरकुलवा ब्लाक में एक ही सड़क पर दो ग्राम पंचायतों ने भुगतान किया है। शिकायत पर पिछले साल लखनऊ से आई टीम ने जांच किया था। दोषियों पर कार्रवाई को आयुक्त ग्राम्य विकास ने डीएम को पत्र भेजा है। तरकुलवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नरायनपुर व नरहर पट्टी में मनरेगा योजना में एक ही सड़क का नाम बदलकर लाखों रूपये का भुगतान किया। एक ही सड़क पर दो ग्राम पंचायतों द्वारा भुगतान के नाम पर धन का बंदरबांट करने की शिकायत रामपुर कारखाना ब्लाक के करनपुर पचफेड़ा निवासी अलकेन्द्र राव ने इसकी जांच करने को शिकायत की। जांच में लीपापोती करने पर उन्होंने शासन में शिकायत किया। पिछले साल ग्राम...