प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 45 दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस ने मनरेगा को कमजोर ए‌वं समाप्त करने के प्रयासों के विरोध में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर की गई। पदयात्रा शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई और कई मार्गों से होकर गुजरी। पद यात्रा लगभग 10 किमी की रही। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं एवं चौपाल आयोजित कर आमजन को मनरेगा के महत्व और इसके माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार के अधिकार की जानकारी दी गई। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी एवं संगठन सृजन अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा गरीबों के जीवन-निर्वाह का आधार है और इसे समाप्त करने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी...