लातेहार, फरवरी 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को मनरेगा दिवस मनाया गया। बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि 2 फरवरी 2006 को मनरेगा देश के 200 जिलों में लागू किया गया था। मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास के अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य मनरेगा अच्छादित परिवारों के औसत कार्य दिवस को बढ़ाकर प्रावधानानुसार 100 दिनों तक करना, अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को चिन्हित करते हुए आधार लिंक ई केवाईसी युक्त जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, इच्छुक परिवारों को माँग के अनुरूप 15 दिनों के अंदर रोजगार उपलब्ध कराना, महिलाओं एवं वंचित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को कम करने के उद्देश्य से इच्छुक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम में मनरेगा अंतर्गत 100 दिनों का कार्य प...