चतरा, जनवरी 9 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मनरेगा जॉब कार्डधारी मजदूरों की बैठक सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मनरेगा मजदूरों का जिला स्तरीय अस्थाई समिति का गठन किया गया। गठन कमिटी में चंद्रदेव गोप को संरक्षक, सत्येंद्र यादव को संयोजक, त्रिलोकी गंझु और दयानंद सिंह को संयोजक, नगीना दांगी को कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र गुप्ता को मीडिया प्रभारी एवं गोविंद पासवान, जयनारायण सिंह, कमरजीत यादव, भिखारी यादव गोपाल यादव प्रदीप दांगी को सदस्य बनाया गया है। कमेटी गठन के पूर्व मनरेगा योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम परिवर्तन किए जाने पर निंदा की गई मनरेगा के जगह जो प्रस्ताव लाया गया है वह मजदूरों के हित में नहीं है। इसलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.