गिरडीह, मार्च 18 -- गावां। गावां प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मनरेगा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रुप से मनरेगा लोकपाल तमन्ना परवीन उपस्थित थी। इसमें वर्ष 2020-21-22-23-24 की योजनाओं पर सुनवाई हुई, जहां गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना लगाया गया। जनसुनवाई में कई पंचायतों में कुआं, आम बागवानी, डोभा, तालाब, मिट्टी मोरम सड़क आदि योजनाओं में विभिन्न तरह की गड़बड़ियां उजागर हुई, जिसमें मनरेगा एक्ट के तहत जुर्माना वसूलते हुए योजनाओं में सुधार करने का निर्देश दिया गया। गावां में एक योजना में प्राक्कलन से 96 हजार की अधिक निकासी की बात सामने आने पर उसे रिकवर कराया गया। वहीं कुछ पंचायतों में योजना स्थल पर बोर्ड नहीं पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही पशु शेड में फोटो एडिट कर बोर्ड चिपका दिए जाने का भी मामला उजागर हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.