संभल, जनवरी 26 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत चंदौसी विधानसभा के गांव चिंतनपुर एवं मुलहेटा में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। चौपाल में मनरेगा योजना के महत्व पर चर्चा की गई और केंद्र सरकार द्वारा इसे कमजोर करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की गई। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बताया कि मनरेगा गरीबों का संवैधानिक अधिकार है, जिसे छीनना अस्वीकार्य है। केंद्र सरकार ने मनरेगा नाम ही नहीं बदला बल्कि इसका स्वरूप ही बदल दिया है। हम गांव-गांव जाकर इस अभियान को मजबूती के साथ उन मजदूरों, गरीबों, दलितों, भूमिहीन वर्ग लिए है। ज...