औरैया, जनवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगा कांग्रेस ने सोमवार को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शहर के शहीद पार्क में उपवास एवं विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन प्रदेश सहित देशभर में 40 दिनों तक चलेगा। औरैया में कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कोऑर्डिनेटर रामानंद चौबे और अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दोहरे ने की। उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा को जानबूझकर बीमार बना दिया है। बजट काटकर, मजदूरी रोककर और काम बंद कराकर गरीबों को भूखा मरने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिला कानून...