कटिहार, जनवरी 31 -- मनसाही, एक संवाददाता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जन जागरण शक्ति संगठन के बैनर तले मनरेगा शव यात्रा निकाली गई। मनरेगा कानून को समाप्त कर उसकी जगह नया बिल पारित करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में यह शव यात्रा निकल गई थी। इस शव यात्रा में संगठन से जुड़े गांव के मजदूर शामिल हुए। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम से चलने वाले कानून की जगह नया कानून लाने और उससे महात्मा गांधी का नाम हटा दिये जाने से मजदूरों में काफी आक्रोश देखा गया। जन जागरण शक्ति संगठन के स्थानीय अध्यक्ष एवं पंचायत मुखिया दीप नारायण पासवान एवं संगठन महासचिव व पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान के नेतृत्व में निकली गई यह शव यात्रा कामत टोला से शुरू होते हुए विभिन्न मोहल्ले से गुजरते हुए कोसी घाट पहुंची जहां विधिवत अंत्येष्टि क्रिया पूर्ण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.