गिरडीह, जनवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीब व मजदूर विरोधी है। मनरेगा को खत्म करके महात्मा गांधी का नाम मिटाने और गरीबों से रोजगार छिनने का प्रयास केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। इस साजिश को कांग्रेस नाकाम करेगी। उक्त बातें जलेश्वर महतो ने शनिवार को गिरिडीह के न्यू सर्किट हाउस में कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी अजय सिन्हा मंटू व पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा भी थे। जलेश्वर महतो ने कहा कि मनरेगा खत्म करने के विरोध में पार्टी ने 5 जनवरी को रांची में रैली तय किया है। इस रैली से हम मनरेगा को बचाने का अभियान छेड़ेंगे। महतो ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर गरीबों से रोजगार छिनने का प्रयास किया जा रहा है...