कोडरमा, जनवरी 28 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मनरेगा बचाव संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों की जीवनरेखा रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इसे समाप्त करने की साजिश कर रही है। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज सहाय उर्फ पिंकू ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर मजदूरों के हक छीने जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना की अध्यक्षता रविशंकर सिंह ने की। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, नूर आलम, संजय दास, रामचंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.