बांका, जनवरी 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बांका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रजौन प्रखंड के नीमा गांव में मनरेगा मजदूरों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रजौन प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने किया। जहां बड़ी संख्या में मनरेगा के पंजीकृत मजदूर शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचना सिंह ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने करना चाहती है ताकि हमारे श्रमवीरों को उचित मेहनताना भी ना मिल सके। चौपाल के दौरान मजदूरों ने अपने-अपने जॉब कार्ड दिखाए। जहाँ मजदूरों का कहना था कि, कार्ड पर उनके द्वारा किए गए कार्य और मजदूरी का कोई उल्लेख ही नहीं है। जबकि कई कार्ड पूरी तरह खाली पाए गए, जिससे मजदूरों में भारी नाराजगी देखने को मिली।साथ ही श्रमिकों ने आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.