लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मनरेगा योजना के 15 लोकपालों का कार्यकाल एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुमोदन के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। लोकपालों में विजय कुमार (प्रयागराज), धनन्जय कुमार राय (बलिया), दिवाकर त्रिवेदी (लखीमपुर खीरी), पवन कुमार लाल (संत कबीरनगर), विनीता पांडेय (मऊ), नवीन कुमार (गोरखपुर), आनंद उपमन्यु (बलरामपुर), गंगा सिंह सेंगर (जालौन), राकेश कुमार श्रीवास्तव (कुशीनगर), लक्ष्मी श्रीवास्तव (बाराबंकी), डॉ. अरविंद प्रताप सिंह यादव (सीतापुर), महेंद्र विक्रम सिंह (सुल्तानपुर), राज कुमार श्रीवास्तव (अयोध्या), गीता देवी (गाजीपुर) व शिवपूजन सिंह (चित्रकूट) शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.