मधुबनी, फरवरी 4 -- लौकही,निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के सवाल पर लौकही प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर एनडीए सरकार ने महात्मा गांधी को अपमानित किया है। जय राम जी योजना मजदूरों के साथ धोखा है। मनरेगा में मजदूरों की काम की गारंटी था,लेकिन नया बिल से मजदूरों को नुकशान होगा। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा,कांग्रेस पार्टी का आन्दोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रखंड व अंचल कार्यालय को इस मामले का एक ज्ञापन भी कांग्रेस कर्मियों ने दिया। धरना पर बैठने वालों में रामसुन्दर टरैत, विजय कुमार सिंह,प्रमोद मंडल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...