नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को कांग्रेस ने मनरेगा के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। मनरेगा को दोबारा लागू करने की मांग को लेकर अकबर रोड से गांधी स्मृति तक शांति मार्च निकालने के लिए जुटे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में पहुंचाया गया, जहां से शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि मनरेगा की वापसी के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी। केंद्र सरकार को करोड़ों ग्रामीणों का रोजगार सुनिश्चित करने वाली योजना मनरेगा को दोबारा लागू करना होगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कराने के लिए एकजुट होना ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है। यादव ने...