जौनपुर, मार्च 12 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा ब्लॉक के रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा मजदूरों की होली इस वर्ष फीकी रहेगी। ब्लॉक के विभिन्न गांवों में तैनात रोजगार सेवकों का बीते पांच माह से जहां मानदेय रुका हुआ है वहीं ब्लॉक के 99 गांवों के करीब 17 हजार मनरेगा मजदूरों की मजदूरी न आने से मजदूर परेशान हैं। इसकी वजह से पंचायतों का विकास कार्य भी बाधित है। शासन की ओर से दिसंबर माह से मनरेगा मजदूरों के श्रमिक अंश का भुगतान नहीं किया गया है। सबसे बड़ी फजीहत ग्राम प्रधानों की हो रही है मजदूर अपनी मजदूरी को लेकर आये दिन प्रधान के घर पहुंच विवाद कर रहे हैं। वहीं प्रधान ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काट सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे हैं। प्रधानों की मानें तो गांव में कराए गए कच्चा-पक्का समस्त कार्यो का भुगतान लंबित है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी पीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.