रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर संवाददाता। कांग्रेस ने खड़ंजा गांव में कार्यकर्ता राकेश शर्मा के आवास पर बैठक केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में बदलाव को गलत बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह योजना गांव देहात में रहने वाले गरीब भूमिहीन परिवारों के लिए दो टाइम के भोजन की गारंटी की तरह थी। इसमें मोदी सरकार ने जो बदलाव किए हैं, उससे योजना के काम लगभग ठप हो गए हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, और उनके परिवार के सामने भूख से मरने जैसी स्थिति आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर सूरत में योजना के पुराने स्वरूप को लागू कराएगी। उन्होंने जनता से भी इसमें कांग्रेस का साथ देने की अपील की। बैठक में डॉ. उमादत्त शर्मा, गुफरान अंसारी, मनोज वर्मा, आस मौहम्मद, लोकेश कुमार, तैयब हसन, मुकीम अंसारी, आकिल हसन, रकम सिंह, वैभव दिक्षित, सनव्वर राजा, एहसान अली, बिट्टू, आर...