गोड्डा, जनवरी 12 -- गोड्डा। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम और उसके मूल स्वरूप में बदलाव के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित अशोक स्तम्भ परिसर में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उपवास कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी देने वाला कानून था, जिसने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सम्मान के साथ आजीविका का अधिकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर नई योजना लागू कर उसके मूल स्वरूप को समाप्त किया जा रहा है, जिससे मजदूरों का संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने बताया...