औरंगाबाद, फरवरी 7 -- प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को विकसित भारत जी रामजी योजना व अधिनियम की जानकारी देने को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन पीओ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पीओ योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मनरेगा अब विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबी जी रामजी के नाम से जाना जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष में 125 दिन का वैधानिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मजदूरी का भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा, भुगतान में देरी पर मुआवजे का प्रावधान है और काम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत ग्राम सभा के माध्यम से विकसित भारत ग्राम पंचायत योजना का निर्माण किया जाएगा तथा...