सीवान, मार्च 22 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 9 जगहों पर मनरेगा से खेल मैदानों का निर्माण होगा। मार्च 2025 तक खेल मैदान का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन, यह संभव नहीं हो सका है। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक खेल का मैदान अनिवार्य रूप से हो, इसी मकसद से इस पर काम भी चल रहा है। रघुनाथपुर में कुल 12 स्थानों पर खेल मैदान बनाने के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें सभी के लिए स्वीकृति भी मिल गई थी। लेकिन, रैयतों की आपत्ति और भूमि विवादित होने की वजह से 3 जगहों पर ग्रहण लग गया है। वहीं शेष ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए अंचल प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान जल्द से जल्द बनवाया जा सके, इसके लिए प्रयास हो रहा है। इस संबंध में राज्य से ही निर्देश है कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.