गिरडीह, नवम्बर 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार भी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान बीडीओ ने प्रखंड के सभी पंचायतों में संचालित योजनाओं की एक-एक कर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी रोजगार सेवकों, सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और योजनाओं को नियमों के अनुरूप संचालित किया जाए। उन्होंने मनरेगा एवं आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा दीदी बाड़ी योजना, आम बागवानी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं नियमित निगरानी पर विशेष बल दिया गया। बैठक में एई संत...