मुरादाबाद, जनवरी 16 -- मनरेगा की सोशल ऑडिट के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने वाले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी री-ऑडिट को लेकर अफसरों की मनुहार करेंगे। उधर, ऑडिटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस कार्रवाई में जेल भेजवाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार को साथ लेकर संगठन के लड़ाई की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 50 हजार रुपये की रिश्वत देकर ऑडिटर को पकड़वाने वाले सचिव ने किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगने दी। मूढापांडे क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार की सूचना पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिष्ठान बरेली की टीम ने बुधवार को ऑडिटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दरअसल ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने मनरेगा के सोशल ऑडिट के खिलाफ तीन महीना पहले उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया था। तर्क दिया कि साल ...