गंगापार, फरवरी 15 -- कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल रविवार को चीखड़ी ग्रामसभा में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा सरकार के नीति और कार्यों के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि जनता को यह सरकार किस प्रकार से उनके अधिकारों को समाप्त कर रही है। कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा जनता के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना लगभग 20 वर्ष पूर्व लागू किया गया था। जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों का रोजगार मिलने की गारंटी सुनिश्चित थी। इससे जनता को भरण पोषण में सहायता मिलती थी। संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय एवं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर राम किशुन सिंह पटेल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...