प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- मनरेगा कार्यों की समीक्षा में हर कदम पर खामियां और प्रगति अपेक्षित नहीं मिलने पर डीसी मनरेगा संतोष सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी विजय शंकर मणि को फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। गोशाला में संरक्षित मवेशियों को ठंड से बचाने का इंतजाम नहीं किए जाने पर बीडीओ को तत्काल तिरपाल लगवाने का निर्देश दिया। मंगलवार को विकास खंड बाबागंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह को हर कदम खामियां मिलीं। उन्होंने मनरेगा स्टाफ के साथ मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। श्रमिक नियोजन, कार्यपूर्णता, मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी एवं मनरेगा श्रमिकों के ससमय भुगतान की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी विजय शंकर मणि को सख्त निर्देश देते हुये एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित सुधार करने का निर्देश दिय...