सुपौल, फरवरी 23 -- त्रिवेणीगंज। मनरेगा योजना से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के निवारण के लिए विभाग ने जनमनरेगा एप की शुरुआत की है। इस एप के माध्यम से मनरेगा के चल रहे कार्यों की जानकारी लोग ऑनलाइन ले सकेंगे। साथ ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा को एक पत्र भेजा है। इसमें आम लोगों को एप की जानकारी देने के लिए ग्रामीण स्तर पर विशेष अभियान चलाने के लिए कहा गया है। मनरेगा पीओ के अनुसार पंचायत रोजगार सेवकों के माध्यम से लोगों को इस एप की जानकारी दी जाएगी। इसे उपयोग करने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल आवश्यक है। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.