कोडरमा, अगस्त 27 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सभागार में मनरेगा अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण सह प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2023-24 में संचालित योजनाओं का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई किया गया। इसमें प्रखंड के सभी 15 पंचायतों का पंचायत से प्राप्त विभिन्न मुद्दों पर सुनवाई की गई व मामलों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास अधिकारी सुमित कुमार मिश्रा व चंदवारा प्रमुख मंजू देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जनसुनवाई में ज्यूरी सदस्य के रूप में मनरेगा लोकपाल कोडरमा डीआरपी व प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक शाम 7 बजे तक कार्यक्रम जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.