गिरडीह, फरवरी 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि।‌ मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास अभियान को लेकर प्रखंड सभागार बगोदर में मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें मनरेगा अंतर्गत प्रति जॉब कार्ड औसत मानव दिवस में प्रगति लाने पर चर्चा - परिचर्चा की गई। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड मनरेगा बीपीओ, मुखिया, पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...