नैनीताल, दिसम्बर 17 -- भवाली। मनरेगा योजना का बजट कम करने के विरोध में भवाली में बुधवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी खष्टी बिष्ट ने कहा कि 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मनरेगा रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत गरीब परिवारों को आजीविका का सहारा देने के उद्देश्य से की थी। 2009 में इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 100 दिन का रोजगार मिल रहा था, जिसमें 90 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत बजट राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता था। आरोप लगाया कि आज महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने के साथ इसके बजट में भारी कटौती कर गरीब मजदूरों के अधिकारों पर डाका डाला है। इस दौरान पर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, वरिष्ठ ...