जामताड़ा, जनवरी 11 -- जामताड़ा प्रतिनिधि। मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा रविवार को गांधी चौक पर उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया और उपवास रखा। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक साजिश के तहत मनरेगा का नाम बदला गया है। आरोप लगाएगी केंद्र सरकार फंड देने के बदले नाम बदल रही है। इसी के विरोध में उपवास रखा जा रहा है। कहा कि जब तक इसमें सुधार नहीं होता है हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.