अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने और उसमें से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाने के विरोध में गुरूवार को कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष की ओर से पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। गांधी पार्क स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष धरने-प्रदर्शन पर बैठे कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का प्रयास भाजपा सरकार द्वारा उनकी विचारधारा और सोच को खत्म करके नाथूराम गोडसे की विचारधारा का प्रचार प्रसार करने का मुख्य उद्देश्य है I इस योजना का सत्ता पक्ष में बैठे हुए लोगों ने कभी भी समर्थन नहीं किया था। जब स्व. पूर्व प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह की सोच एवं हमारी नेता सोनिया गाँधी की प...