भभुआ, दिसम्बर 23 -- बेतरी पंचायत भवन के पास कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सभा की कहा, भाजपानीत केंद्र सरकार मजदूर, किसान और गरीब विरोधी है (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की देर शाम बेतरी गांव में प्रदर्शन किया और जिला सचिव प्रो. कमला सिंह की अध्यक्षता में सभा की। पंचायत भवन के सामने सुभाष स्मृति स्थल के पास एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने इसके राज्य व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी और तानाशाही की सभी हदे पार कर ली है। इस फासीवादी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की योजनाओं को निजी कारपोरेट घरानों को सौंपकर मजदूर-किसान और गरीबों के हक को छीन लिया है। वक्ताओं ने कहा कि अब मजदूरों की योजनाओं से हमार...