मधेपुरा, जनवरी 31 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने और कई अन्य बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और जनविरोधी सोच अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए मनरेगा के नाम से छेड़छाड़ का विरोध किया। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और श्रमिक परिवारों के लिए रोज़गार और सम्मान की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा क...