अल्मोड़ा, जनवरी 12 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार से मनरेगा बचाओ अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौराने विरोध में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार मनरेगा का ढांचा बदलकर गरीब वर्ग के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार दुराग्रह के तहत महापुरुषों के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं को बंद करने को आतुर है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान 12 से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 29 जनवरी तक लगातार पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.