हरदोई, दिसम्बर 22 -- हरदोई। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने के निर्णय के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे पुलिस लाइन के निकट गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गांधी जी के विचारों और गरीब व मजदूर वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.