भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को कांग्रेसजनों की बैठक हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया। साथ ही मनरेगा का नाम बदलने के मामले में विरोध प्रदर्शन को जारी रखने का संकल्प। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर भाजपा की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह राष्ट्रपिता का सम्मान नहीं करती है। इतना ही नहीं, योजना को कमजोर करने का भी काम हुआ है। अब मजदूरों को काम नहीं मिलेगा। कहा कि मनरेगा बचाव को लेकर लगातार 45 दिनों तक आंदोलन चलाया जाएगा। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने, मजदूरों की मजदूरी रोकने और रोजगार छीनने की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनपद स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि ग्राम सभा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.