रुद्रपुर, जनवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्णय को गरीब विरोधी बताया गया। ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को रोजगार देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की थी, जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला। योजना के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बदले की भावना से योजना का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों के बजाय केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। धरना-प्रदर्शन में पूर्व पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.