जमशेदपुर, जनवरी 11 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज एक दिवसीय उपवास सह धरना साकची स्थित अम्बेडकर चौक के समक्ष दिया। जिला कांग्रेस के कार्यकर्त्ता केंद्र सरकार का विरोध करते नजर आये। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी की छवि को मिटाने का प्रयास किया है। साथ ही 60-40 का प्रतिशत लाकर राज्य सरकारों पर अतिरिक्त बोझ डाला है, इस कारण कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.